IND vs NZ : पहले दिन भारत ने बनाए 357/6 रन, ऋषभ पंत की शानदार पारी
नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 357 रन है। रवींद्र जडेजा 44 और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत ने 97 गेंदों पर नौ चौके …
नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 357 रन है। रवींद्र जडेजा 44 और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत ने 97 गेंदों पर नौ चौके एवं चार छक्के की मदद से 96 रनोंं की शानदार पारी खेली।सुरंगा लकमल ने दूसरी नई गेंद से पंत को आउट किया। पंत और जडेजा के बीच 104 रन की पार्टनरशिप हुई।
That's Stumps on Day 1 of the 1st Test.#TeamIndia 357/6 after 85 overs. Rishabh Pant and Ravindra Jadeja together added 104 runs on the board.
Pant 96
Jadeja 45*Scorecard – https://t.co/c2vTOXAx1p #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/pXSRnSXBsh
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
कोहली बने 8 हजारी
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट मैंच में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। 100वें टेस्ट में कोहली से शतक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह 45 रन बनाकर लसिथ एमबुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ 155 रन पर 90 रन जोड़े।
ये भी पढ़ें : IND vs SL: विराट कोहली का 100वें टेस्ट में सम्मान, राहुल द्रविड़ ने सौंपी कैप, पत्नी अनुष्का शर्मा भी बनी गवाह
