मेरठ: जाल से निकलकर सड़कों पर दौड़ा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल
मेरठ। आज सुबह 5 घंटे से जिले का पल्लवपुरम इलाका तेंदुए के डर में है। तेंदुआ इलाको की सड़कों पर दौड़ रहा है और सभी उससे जान बचा के भाग रहे हैं। वन विभाग और पुलिस की 15 टीमें जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ें की कोशिश कर रही है। सुबह 7-8 बजे के बीच सड़क …
मेरठ। आज सुबह 5 घंटे से जिले का पल्लवपुरम इलाका तेंदुए के डर में है। तेंदुआ इलाको की सड़कों पर दौड़ रहा है और सभी उससे जान बचा के भाग रहे हैं। वन विभाग और पुलिस की 15 टीमें जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ें की कोशिश कर रही है।
सुबह 7-8 बजे के बीच सड़क पर तेंदुआ दिखा। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया, तो तेंदुआ 9 फीट की बाउंड्री वाली दीवार फांदकर घर में घुस गया। जिस घर में तेंदुआ घुसा वह स्वप्निल का है। वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह के वक्त उनकी मां आभा शर्मा, पत्नी ममता और 2 बच्चे थे।
घर का मेन गेट बंद था। तभी अचानक जोर की आवाज आई। जैसे ही तेंदुए की घर में घुसने की जानकारी मिली, वैसे ही अंदर से कमरे के दरवाजे बंद कर लिए। तेंदुआ बाहर पोर्च में बैठा था और पूरा परिवार एक कमरे में डर के बैठ गया। तभी पड़ोसियों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। दोनों टीम घर के बाहर पहुंच गईं।
जिसके बाद बाहर वन विभाग की टीम जाल लगाकर बैठ गई। दो घंटे के बाद तेंदुआ घर से निकलकर सड़क पर भागा, लेकिन वह जाल में उलझ गया। 5 मिनट तक जाल में फंसे रहने के बाद तेंदुआ जाल से निकल भागा। तेंदुआ सड़कों पर दौड़ने लगा, इलाके में भगदड़ मच गई। करीब 10 मिनट तक तेंदुआ इधर-उधर भागने लागा।
तेंदुआ वहां पास में ही एक खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच बैठ गया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी किए हुए है। 100 से ज्यादा जवानों ने चारों तरफ जाल लगा दिए हैं। वह तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें-अमरीकी चर्चित टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में जान फूंकता है उत्तराखंड में बनने वाला यह सामान
