काशीपुर: दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
काशीपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पांच घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी पकड़ी। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार सैनी ने विभाग की …
काशीपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पांच घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी पकड़ी। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार सैनी ने विभाग की टीम के साथ विद्युत चोरी के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सीतारामपुर में मेजर सिंह, नरेंद्र सिंह, रम्पुरा में जसवंत सिंह, विमला कौर, हरबंस कौर के घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ लिया। जिनके खिलाफ एसडीओ ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
