मुरादाबाद : मोबाइल दिखाने के बहाने छह वर्ष की बच्ची से दुराचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में युवक ने मोबाइल दिखाने के बहाने छह साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर एकत्र पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मामला कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में युवक ने मोबाइल दिखाने के बहाने छह साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर एकत्र पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

मामला कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर का है, जहां रहने वाली महिला ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे पड़ोस में ही रहने वाला फहीम पुत्र सईद ने उनकी छह वर्षीय बेटी को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने पास बुला लिया। इसके बाद आरोपी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने भागने की कोशिश भी की मगर आरोपी ने उसे दबोच लिया।

महिला के अनुसार उनका चार वर्षीय बेटा दौड़कर घर आया और बताया कि फहीम ने बहन को पकड़ लिया है और वह उससे गंदी बातें कर रहा है। मासूम बेटे की बात सुनते ही वह दौड़ती हुईं मौके पर पहुंची तो फहीम अर्धनग्न हालत में था। उसने बच्ची को अभी अर्धनग्न कर रखा था। यह देख महिला ने शोर मचाते हुए फहीम को दबोच लिया। महिला ने उस पर चप्पलों की बरसात कर दी। इस बीच शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले वाले भी आ गए।

फहीम की घिनौनी करतूत की जानकारी मिलते ही उनका गुस्सा भी सातवे आसमान पर जा पहुंचा। भीड़ ने आरोपी फहीम की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार