लखीमपुर-खीरी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। शहर के मोहल्ला ललितानगर में एक युवक ने टिनशेड की बढ़ेर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमनार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। शहर के मोहल्ला ललितानगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि वह पति के साथ मायके में ही रहती है। …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। शहर के मोहल्ला ललितानगर में एक युवक ने टिनशेड की बढ़ेर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमनार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। शहर के मोहल्ला ललितानगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि वह पति के साथ मायके में ही रहती है।
पति बबलू कश्यप (38) शराब के आदी थे। भाभी पुष्पा शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह गुरुवार की शाम घर वालों के साथ भाभी को देखने अस्पताल गई थी। घर पर दो छोटे-छोटे बच्चे और मां थी। रात करीब 11 बजे जब वह लोग लौटकर घर वापस आए तो टिनशेड का दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी कुंडी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो यह सोंचकर वह लोग सो गए कि हो सकता है कि अत्यधिक शराब पी रखी हो। सुबह होने पर भी बबलू कश्यप कमरे के बाहर नहीं निकला। कई बार कुंडी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिवार वालों को शक हुआ तो ईंटे हटाकर जब झांककर देखा तो पति का शव टिनशेड के बढ़ेर से लटक रहा था।
यह देख परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। शव प्लासिट्क की रस्सी से लटक रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें-
शाहजहांपुर: देश को जरूरत पड़ी तो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाऊंगी- अंबिका जैन अंबर
