अमरोहा : विवाहिता की हत्या के मामले में सास ससुर गिरफ्तार
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। पुलिस ने फौजी की पत्नी की हत्या के मामले में सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। रजबपुर थाना क्षेत्र के नगलिया जट गांव निवासी कावेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री आरती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले दरियापुर बुजुर्ग गांव निवासी नेमपाल …
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। पुलिस ने फौजी की पत्नी की हत्या के मामले में सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
रजबपुर थाना क्षेत्र के नगलिया जट गांव निवासी कावेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री आरती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले दरियापुर बुजुर्ग गांव निवासी नेमपाल सिंह के बेटे रोहित के साथ की थी। रोहित आर्मी में इस समय पठानकोट में तैनात है। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज में बोलेरो कार व तीन लाख रुपये की मांग कर दी थी।
इन दिनों रोहित छुट्टी से आया हुआ था। वह बीती बुधवार की शाम अपनी ड्यूटी पर वापस चला गया था। गुरुवार की सुबह आरती ने घर के कमरे में पर्दे का फंदा बनाया तथा उस पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद आरती की सास कमरे में गई तो आरती को फंदे पर लटका देख घटना की जानकारी हुई। जानकारी मिलने पर आरती के मायके वाले भी पहुंच गए थे।
उन्होंने ससुराल वालों पर आरती को प्रताड़ित करने व दहेज की डिमांड किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरती के पति रोहित, ससुर नेमपाल सिंह, सास सुशीला देवी, देवर मोहित, सोहित व ननद पारुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को आरती के परिवार वाले थाने पहुंचे तथा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका की सास सुशीला देवी और ससुर नेमपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
