बरेली: टैक्स विभाग में घपला सामने आने पर नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। टैक्स विभाग में हुए घपले की शिकायत को लेकर नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है। मेयर डा. उमेश गौतम ने गत दिनों टैक्स विभाग में एक व्यापारी को 14 लाख का बिल भेजने की शिकायत पर नगर आयुक्त को पत्र लिखा था। मेयर ने बताया था कि व्यापारी की दुकान सील कर …

बरेली,अमृत विचार। टैक्स विभाग में हुए घपले की शिकायत को लेकर नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है। मेयर डा. उमेश गौतम ने गत दिनों टैक्स विभाग में एक व्यापारी को 14 लाख का बिल भेजने की शिकायत पर नगर आयुक्त को पत्र लिखा था। मेयर ने बताया था कि व्यापारी की दुकान सील कर दी गई।

उससे छह लाख रुपया जमा करा लिया गया था। जबकि बिल हजारों में था। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई थी। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने मेयर का पत्र मिलते ही मामले की जांच बैठा दी है। नगर आयुक्त ने निगम के वरिष्ठ अफसर को जांच सौंपी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: लिपिक को बचाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा ठेकेदार

संबंधित समाचार