यूपी चुनाव 2022: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का दावा, भाजपा छह चरण में ही 300 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले छह चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 300 से ज्यादा सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है जबकि विरोधी दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस मैदान में भाजपा प्रत्याशी रमेश …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले छह चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 300 से ज्यादा सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है जबकि विरोधी दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस मैदान में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्र के समर्थन में जन सभा को संबोधित करते हुये केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी होती थी, गरीबों का हक खाया जा रहा था, गरीबों की चिंता नहीं थी।

योगी-मोदी सरकार गरीबों के घर घर जाकर मुफ्त अनाज देने का काम किया। सपा सरकार में बिजली गायब रहती थी, ट्रांसफर जलने पर महीनों नहीं लगता था। सपा सपना देख रही है 400 सीट जीत रहे है, मगर विरोधियों की जमानत जप्त होगी। भाजपा छह चरण में हुए चुनाव में 300 के पार सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही बचे गुंडे माफियाओं की ठुकाई होगी, जिस तरह समझेंगे उन्हें समझाने का काम किया जायेगा। सरकार बनने पर बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख,वृद्धा पेंशन 500 की जगह 1000 रूपये दिया जाएगा। मोदी सरकार गरीबों को मकान,राशन,नमक बिना किसी भेद भाव के देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना काल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने निभाई अहम भूमिका: कुलपति

संबंधित समाचार