बस्ती: वीवीपैट से निकली पर्चियों को लेकर हंगामा, निर्वाचन आयोग से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती/ लखनऊ। बस्ती जिले में चुनाव कर्मचारियों की गलती से अटकले तेज हो गईं है। शुक्रवार को जिले के मंडी परिसर के बाहर वीवीपैट से निकली पर्चियां फेंकी पाए जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद बताया यह पर्चिंयां मतदान के पूर्व चेकिंग के दौरान की हैं। दूसरी तरफ …

बस्ती/ लखनऊ। बस्ती जिले में चुनाव कर्मचारियों की गलती से अटकले तेज हो गईं है। शुक्रवार को जिले के मंडी परिसर के बाहर वीवीपैट से निकली पर्चियां फेंकी पाए जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद बताया यह पर्चिंयां मतदान के पूर्व चेकिंग के दौरान की हैं। दूसरी तरफ कई प्रत्याशियों ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत कर जांच की मांग की है।

शुक्रवार दोपहर में अमौली गांव के कुछ बच्चे मंडी समिति के पास खेल रहे थे। कूड़ा फेंकने वाले स्थान पर वीवी पैट से निकलने वाली पर्ची पाकर यह बच्चे काफी खुश हुए। इसे लेकर वो अपने गांव में गए और परिवार के लोगों को दिखाने लगे। गांव के लोगों ने अपनी- अपनी पार्टी के नेताओं को इसकी सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

बस्ती सदर से सपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव, बसपा प्रत्याशी डा.आलोक रंजन वर्मा, महादेवा के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार समर्थकों संग मंडी समिति में पहुंचे और फेंकी गई पर्चियों को देखा। ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, एसओ पुरानी आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज हड़िया राधारमण यादव आदि पहुंच गए।

बच्चों ने बताया कि हाईवे किनारे जिस जगह मंडी समिति का कूड़ा-करकट फेंका जाता है, वहीं पर यह पर्ची फेंकी हुई मिली है। बच्चों ने पर्ची खोज खोज कर अधिकारियों को दिखाया भी। जो पर्चियां मिलीं हैं वह सभी पार्टी के प्रत्याशियों की है। वहीं शाम को डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर पर्चियों के संबंध में जानकारी ली।

यह भी पढ़े:-बहराइच: 7.8 लाख लोग कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज से वंचित, जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक

संबंधित समाचार