आज का राशिफल। 05 मार्च,2022
मेष आज गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी संबंधों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर …
मेष
आज गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी संबंधों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम संबंधों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन
आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। जमा पूंजी को किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बनायेंगे। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।
कर्क
आज विदेशों में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेश में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
सिंह
आज गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उन्हें दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें।
कन्या
आज नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य व मनोरंजन का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिए दिन उत्तम है। संतान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।
तुला
आज परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहां आवश्यक न हो वहां बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक
आज मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु
आज अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।
मकर
आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ
आज पड़ोसियों से संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें।
मीन
आज आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व संबंधी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं।
