आज का राशिफल। 6 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। वृष आज बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते …

मेष

आज समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

वृष

आज बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

मिथुन

आज कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक सन्तुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।

कर्क

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह

आज घर के अधूरे छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में परेशानियां होंगी। आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।

कन्या

आज कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। दांपत्य संबंधों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है।

तुला

आज काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

वृश्चिक

आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से नुकसान होगा। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी। आपको सभी काम समय पर करने चाहिए। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

धनु

आज निवेश के दौरान सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नए प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी। वैज्ञानिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मकर

आज वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। महिलाओं को किचन में उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए। अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नये सौदों को जांच परख कर ही करें।

कुंभ

आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी है। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिए। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायीत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। मित्र व संबंधी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं।