आगरा: ट्रक के ओवरटेक करने पर नहर में गिरा ट्रैक्टर, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना ताजगंज अंतर्गत रोहता नहर पर ट्रक के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर नहर में गिर गई। इस सड़क हादसे में तीन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में ईंटों से भरा हुआ एक ट्रैक्टर आगरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान …

आगरा। थाना ताजगंज अंतर्गत रोहता नहर पर ट्रक के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर नहर में गिर गई। इस सड़क हादसे में तीन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में ईंटों से भरा हुआ एक ट्रैक्टर आगरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ओवरटेक किया और सड़क हादसा हो गया।

पानी के अंदर ट्रैक्टर के नीचे दबे होने के कारण घायलों की चीख भी नहीं निकल पाई, पर गनीमत रही की इस दौरान कुछ लोगों ने देख लिया और अन्य लोगों को आवाज देकर बुलाया और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नीचे दबे तानों घायल को बाहर निकाला। गनीमत रही की तीनों को हल्की चोटें आयी हैं। ग्रामीणों ने बताया की यहां पर रास्ता काफी संकरा है और आये दिन हादसे होते रहते हैं।

पढ़ें- आगरा दिल्ली हाइवे पर लंबे समय तक लगा रहा जाम, कई गाड़ियों का खत्म हुआ पेट्रोल

संबंधित समाचार