बहराइच: श्याम बाबा के दरबार में भक्तों का लगा जमावड़ा, लखनऊ से भजन गाने के लिए बुलाई गई टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया नगर में शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ। लखनऊ से आई कुमार आदर्श टीम द्वारा श्याम बाबा के भजनों को सुनाया गया। लोगों की भीड़ रात भर जमा रही। रिसिया नगर पंचायत के मोहल्ला इंदिरा नगर में राम अवतार शुक्ला की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्याम बाबा …

बहराइच। रिसिया नगर में शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ। लखनऊ से आई कुमार आदर्श टीम द्वारा श्याम बाबा के भजनों को सुनाया गया। लोगों की भीड़ रात भर जमा रही।

रिसिया नगर पंचायत के मोहल्ला इंदिरा नगर में राम अवतार शुक्ला की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्याम बाबा की श्रद्धालुओं ने मनमोहक झांकी सजाई।इसके बाद बाबा के नाम ज्योति जलाई। भजन सन्ध्या कार्यक्रम में कुमार आदर्श लखनऊ और सोनू रस्तोगी बहराइच के गीत कारों द्वारा श्री गणेश की भव्य झांकी सजाई गयी। भजन संध्या में श्याम बाबा पर आघारित भजनों कीं झड़ी लगाते हुए सुंदर भजन सुनाया।

श्याम बाबा का दरबार प्यारो लागे, सांवरे हमारी रक्षा करिए समेत अन्य भजन सुनाए। भजन सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन सुन श्रोता झूमने लगे। इस मौके पर मुख्य यजमान राम अवतार शुक्ला, भीषम, विनोद दुबे, रजनीश गर्ग, सोनू, विशाल शर्मा, अनुप शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रहरि, मंजू गुप्ता,सरोज शर्मा समेत तमाम श्रोता मौजूद रहे।

पढ़ें-इटावा: जिले में इंपीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर रोक, पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने दुकानों में की चेकिंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका