मुरादाबाद : बेकाबू होकर ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र में बेकाबू बाइक ट्रक में जा घुसी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके 3 साथी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए चारों युवक ईट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र में बेकाबू बाइक ट्रक में जा घुसी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके 3 साथी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए चारों युवक ईट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भागने में सफल हो गया।

बिजनौर जनपद के चांदपुर निवासी चार युवक लोकेंद्र, परविंदर, मोनू और बिंटू एक बाइक पर सवार होकर थाना कांठ के गांव मुख्तियार पुर नवादा स्थित ईट के भट्टे पर काम करने जा रहे थे। रास्ते में चार सवारी होने पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने की से आते तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बिंटु की मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीनों साथी बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परविंदर की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह झतिग्रहस्त हो गई। इतना ही नहीं घायलों के मोबाइल फोन तक टूट चुके थे। चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें:- मेरठ: तेंदुए पल्लव को छोड़ा गया शिवालिक के जंगलों में, पकड़ने के लिए चलाया गया था रेसक्यू ऑपरेशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा