आजमगढ़: एक बार फिर दोबारा उतरे चुनावी मैदान पर सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर दोबारा चुनावी मैदान में हैं। जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जबकि इस सीट से उनके बेटे अरुणकांत यादव वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव ने 2012 में सपा से चुनाव लड़े और इस …

आजमगढ़। पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर दोबारा चुनावी मैदान में हैं। जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जबकि इस सीट से उनके बेटे अरुणकांत यादव वर्तमान में भाजपा विधायक हैं।

रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव ने 2012 में सपा से चुनाव लड़े और इस सीट पर कब्जा जमाया। इस बार भाजपा ने रामसूरत राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा से शकील अहमद और कांग्रेस से शाहिद शादाब चुनाव मैदान में हैं। 2017 में अरुणकांत ने पाला बदला और भाजपा से विधायक बने। पर, इस बार इस सीट पर उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव के मैदान में उतरने के कारण भाजपा की राह कठिन नजर आती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जो पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पक्ष में लामबंद नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बेटे अरुणकांत ने पिता के मैदान में उतरने की वजह से चुनाव प्रचार से परहेज करने का फैसला किया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात