बांदा: डग्गामार वाहन ने किसान की कुचला, आरोपी चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले में एक किसान खेत की देखरेख करके देर रात 11 बजे घर जा रहा था, रास्ते पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले 36 वर्षीय किसान रामबाबू देर रात 11 बजे अपने खेत की …

बांदा। जिले में एक किसान खेत की देखरेख करके देर रात 11 बजे घर जा रहा था, रास्ते पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले 36 वर्षीय किसान रामबाबू देर रात 11 बजे अपने खेत की देखरेख करके घर वापस लौट रहा था,तभी रास्ते पर ही राधेश्याम का पुरवा के पास एक अज्ञात वाहन ने घर वापस लौट रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों व पुलिस की सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा किसान की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

पढ़ें- आजमगढ़: एक बार फिर दोबारा उतरे चुनावी मैदान पर सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव

संबंधित समाचार