सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
सेवता/सीतापुर। थाना रेउसा क्षेत्र में तंबौर मार्ग पर सरकारी गल्ले से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेउसा क्षेत्र के …
सेवता/सीतापुर। थाना रेउसा क्षेत्र में तंबौर मार्ग पर सरकारी गल्ले से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रेउसा क्षेत्र के खुरवलिया गांव निवासी केशव राम विश्वकर्मा की तीन वर्षीय मासूम बेटी लाची अपने घर से पड़ोस अपने मौसा गोवर्धन के घर जा रही थी। तभी रेउसा की तरफ़ से सरकारी गल्ले से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला।
रेउसा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जब इस बारे में रेउसा वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक मृतक के पिता द्वारा कोई तहरीर नही दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Kiara Advani Photos : पिंक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कियारा आडवाणी का जलवा, फैंस बोले-क्वीन
