बहराइच: नगर पंचायत पयागपुर में 13 से अधिक हैंडपंप खराब, स्वच्छ पानी को तरस रहे नगरवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नगर पंचायत पयागपुर में 13 से अधिक हैंडपंप खराब है। जिससे नगरवासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। सभी एक दूसरे के द्वार पर लगे हैंडपंप से पानी लेने को विवश हैं। जिले में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सिर्फ सुबह और शाम को हल्की ठंड हो रही है। दिन में …

बहराइच। नगर पंचायत पयागपुर में 13 से अधिक हैंडपंप खराब है। जिससे नगरवासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। सभी एक दूसरे के द्वार पर लगे हैंडपंप से पानी लेने को विवश हैं।

जिले में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सिर्फ सुबह और शाम को हल्की ठंड हो रही है। दिन में निकल रही तेज धूप गर्मी को बढ़ावा दे रही है। गर्मी होने के बाद भी पेयजल की व्यवस्था नगर पंचायत पयागपुर में सही नहीं है। दो वर्ष पूर्व शासन की ओर से पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। इसके बाद भी सुविधाओं के नाम पर खामियां हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को दूषित जल पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद भी विभाग वर्षो से खराब पड़े सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत नहीं नहीं करा रहा है। पयागपुर के नूरपुर मे शिव मंदिर के सामने, नई बस्ती बगिया, हनुमान मंदिर के पीछे और कल्लूपुरवा गांव में हैंडपंप खराब है। गांव निवासी भगवती प्रसाद उर्फ बड़कू, राजेंद्र शुक्ला,पवन कुमार मौर्या, कुलदीप कुमार मौर्या, इंद्रजीत, महादेव, घनश्याम, शिवकुमार,भागी आदि ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए लगा सरकारी हैंडपंप वर्षो से खराब पड़ा है।

जल निगम को सूचना देने के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया है। इसी प्रकार कन्या प्राथमिक विद्यालय, बस स्टॉप पयागपुर, रामराज चौरसिया की दुकान के पास लगा सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। सभी ने खराब हैंडपंप को सही कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़े-गुजरात एटीएस ने 35 साल से फरार हत्या के दोषी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार