बाराबंकी: ठेकेदारों ने चोरी के माल सहित चोर को पुलिस के किया हवाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार्य कर रहे कांट्रेक्टरों ने लोहे की प्लेटें शटरिंग सरिया की चोरी कर रहे एक चोर व पिकप पर लादकर चोरी का माल ले जाकर खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़कर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस …

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार्य कर रहे कांट्रेक्टरों ने लोहे की प्लेटें शटरिंग सरिया की चोरी कर रहे एक चोर व पिकप पर लादकर चोरी का माल ले जाकर खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़कर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित हैदरगढ़ के दौलतपुर गांव के निकट बीती रात कनेक्टिंग ड्रेन के निर्माण के लिए  कार्यदाई संस्था के कांट्रैक्टरों ने लोहे की प्लेटें, शटरिंग गिराई गई थी जिसे कोतवाली हैदरगढ़ के अंदउ मऊ गांव निवासी संतलाल को ले जाते शनिवार सुबह कांट्रैक्टर राम भवन सिंह, अवनीश सिंह, विनय कुमार सिंह आदि कांट्रैक्टरो  ने मैं माल समेत पकड़ लिया। बाकी चोर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए चोर से पूछताछ किया जिस पर उसने आधा दर्जन चोरी के काम में लगे हुए गैंग के  साथी वीरेंद्र, राजा बाबू, बिटन आदि अन्य लोगों को बताया और चोरी का माल नई सड़क के कबाड़ी इसरार जो कि दतौली चौराहा पर स्थित दुकान है वहां ले जाकर बेचने की बात बताई।

कांट्रैक्टरों  ने संतलाल को साथ लेकर इसरार कबाड़ी के यहां ले कर गए तो वहां पर भी चोरी का    माल  बरामद हुआ। चोरी करने वाले गिरोह के सरगना संतलाल  व नई सड़क का निवासी इसरार कबाड़ी को पकड़कर कांट्रैक्टरों  ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। और तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कांट्रैक्टर अवनीश सिंह आदि ने बताया कि 6 माह पहले से हमारा लोहे  की  शटरिंग की प्लेटें, मोटी सरिया आदि लाखों रुपया का सामान की चोरी हो  जाती थी  जिसके विषय में हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं लग रहा था बीती रात को हम लोग नाकेबंदी करके पता करने में लग गए तो सुबह संतलाल निवासी अंदउ मऊ को लोहे की प्लेटें लेकर एक पिक अप पर लादते हुए दौलतपुर गांव के निकट टोल प्लाजा पर पकड़ा। बताया कि स्ंतलाल के अन्य साथी भाग गए।

संतलाल से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग आधा दर्जन लोग हैं और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सरिया, लोहे की प्लेट आदि की चोरी करते हैं चोरी का माल नई सड़क निवासी इसरार जिसकी दुकान दतौली चंदा में है वहां ले जाकर भेजते हैं और पैसा आपस में बांट लेते हैं।

यह भी पढ़ें: शेन वार्न के निधन पर अस्पताल का सामने आया बड़ा बयान, दी ये जानकारी

संबंधित समाचार