लखीमपुर-खीरी: खैराहनी ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन-खीरी, अमृत विचार। फैजाबाद दवा लेने जा रहे ग्राम प्रधान संतोष कुमार गुप्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर घायल हो गए। बहराइच जिले के नानपारा-लखीमपुर हाइवे स्थित कुर्मिनपुरवा चौराहे पर शनिवार को ऑल्टो और डीसीएम की भिड़ंत हो गई, जिसमें संतोष गुप्ता की मौके पर ही मौत …

निघासन-खीरी, अमृत विचार। फैजाबाद दवा लेने जा रहे ग्राम प्रधान संतोष कुमार गुप्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर घायल हो गए। बहराइच जिले के नानपारा-लखीमपुर हाइवे स्थित कुर्मिनपुरवा चौराहे पर शनिवार को ऑल्टो और डीसीएम की भिड़ंत हो गई, जिसमें संतोष गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले के पड़ोसी जनपद की निघासन तहसील के खैराहनी से फैजाबाद दवा लेने जा रहे ऑल्टो में सवार चार लोग नानपारा कुर्मिनपुरवा चौराहे से बहराइच की ओर मुड़े थे कि बहराइच से रुपईडीहा की ओर जा रही डीसीएम ने कार को ठोकर मार दी। जिससे कार चलाक रहे खैराहनी ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार गुप्ता पुत्र जुगुल किशोर 42 वर्षीय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि 55 वर्षीय कुलदीप सिंह, 37 वर्षीय नन्द किशोर, 56 वर्षीय बेचेलाल घायल हो गए, जिनका नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक भानूप्रताप सिंह ने बताया कि चालक डीसीएम को घटना स्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें-

लखीमपुर खीरी: खेत से वापस लौट रहे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

 

संबंधित समाचार