बिजनौर : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /नजीबाबाद, अमृत विचार। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। हंगामे से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों की मांग पर अधिकारियों ने तीन चिकित्सकों के पैनल से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों ने …

बिजनौर /नजीबाबाद, अमृत विचार। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। हंगामे से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों की मांग पर अधिकारियों ने तीन चिकित्सकों के पैनल से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षेत्र के गांव चौगावा के ग्राम प्रधान के घर से शुक्रवार की रात अनाज के कट्टे चोरी करते हुए हल्दौर निवासी सुनील कुमार को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस को सौंप दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शनिवार सुबह सुनील के मरे होने की जानकारी दी। वह थाने पर पहुंचे तो सुनील का शव भी नहीं दिखाया। बिना जानकारी दिए चुपचाप शव को पीएम के लिए भेज दिया। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे के दौरान ग्राम प्रधान सुधा रानी भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जब युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था उस वक्त वह पूरी तरह से स्वस्थ था, जबकि ग्राम प्रधान पति उसे नशे की हालत मे बता रहे थे। इससे भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी भड़क गए। उन्होंने प्रधानपति पर पुलिस के दबाव में बोलने का आरोप लगाया। बाद में भाकियू नेता और पुलिस के बीच चली बातचीत के दौरान तीन डाक्टरों के पैनल से कैमरे की निगरानी में पीएम कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए और शव पोस्मार्टम को भेजा। परिजन पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। अधिकारी युवक के पास से नशीली गोलिया बरामद होने दावा किया है। फिलहाल परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर इंसाफ की मांग पर अड़े हैं।

युवक के शरीर पर चोट के निशान देख भड़के परिजन
पुलिस युवक के पास से नशे की गोलियां बरामद होने की बात कही रही थी और युवक के साथ किसी भी तरह की मारपीट से इंकार कर रही थी, लेकिन जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव देखकर होश उड़ गए। परिजनो नें आरोप लगाया है कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान बने हुए थे। जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर नीला कर दिया। युवक की मौत पिटाई से हुई है। इससे उन्हें काफी देर तक हंगामा किया।

परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस पिटाई करने व मारने से इंकार कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों का पता चल पाएगा उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।– मनोज कुमार सिंह, एसडीएम

संबंधित समाचार