सीतापुर: युद्धग्रस्त यूक्रेन से घर पहुंचे मृत्युंजय, जताया भारत सरकार का आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी कर घर लौटे मृत्युंजय चौरसिया ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। शनिवार की दोपहर कस्बे के प्रेमनगर निवासी अशोक चौरसिया व आशा चौरसिया ने अपने पुत्र मृत्युंजय चौरसिया के सकुशल घर पहुंचने पर पुत्र सहित अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। यूक्रेन …

सिधौली/सीतापुर। यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी कर घर लौटे मृत्युंजय चौरसिया ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। शनिवार की दोपहर कस्बे के प्रेमनगर निवासी अशोक चौरसिया व आशा चौरसिया ने अपने पुत्र मृत्युंजय चौरसिया के सकुशल घर पहुंचने पर पुत्र सहित अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बाद से अशोक चौरसिया व आशा चौरसिया ईश्वर से लगातार पुत्र की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

मृत्युंजय ने बताया कि यूक्रेन के रोमानिया बार्डर के नजदीक होने से वहां अधिक भारतीय एकत्र हो गए थे, जिसके बाद समस्या उत्पन्न हो गयी थी। भारत सरकार के प्रयासों से स्थितियां संभाली गयी। उन्होंने युद्ध के हालातों पर चिंता जाहिर की और कहा कि अभी भी कई भारतीय सुमी और खारकीव शहर में फंसे हैं।

भारत सरकार को उन्हें भी जल्द बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। मानवता के लिए अब युद्ध विराम होना चाहिए। मृत्युंजय चौरसिया ने कस्बे के सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और ईश्वर को प्रसाद चढ़ाया। कस्बे के बाजार मोहल्ले के निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने फ़ोन पर बताया कि वे फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं और जल्द अपने घर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पिता की पिटाई, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका