बाराबंकी: प्लास्टिक की बोरी में मिला युवती का कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रसौली के निकट अर्धनिर्मित ढाबे में प्लास्टिक बोरी में युवती का कंकाल मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बोरी के अंदर से ही जीर्ण शीर्ण हालात में शाहीन बानो नाम का आधार कार्ड पुलिस को बरामद हुआ है।पु लिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के …

मसौली/बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रसौली के निकट अर्धनिर्मित ढाबे में प्लास्टिक बोरी में युवती का कंकाल मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बोरी के अंदर से ही जीर्ण शीर्ण हालात में शाहीन बानो नाम का आधार कार्ड पुलिस को बरामद हुआ है।पु लिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी निखिल रावत पुत्र रमेशचंद रावत हाइवे के किनारे दो वर्ष पूर्व न्यू फैमली ढाबे का निर्माण शुरू किया था। परन्तु कोरोना के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया था। शनिवार को निखिल रावत मजदूरों को लेकर पुनः निर्माण कराने के लिए जब ढाबे गया तो ढाबे के अर्धनिर्मित कमरे से आ रही बदबू को देख जब मजदूर वहां गये तो एक प्लास्टिक की बोरी मे कुछ देखकर सफ़दरगंज पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोल कर देखा तो एक युवती का कंकाल एव कटी-फटी सलवार व समीज के साथ एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने शव की फोरेंसिक जांच के लिए नमूना लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि शव करीब दो माह पुराना है जिससे युवती की पहचान नही हो सकी।

सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जब आधार कार्ड के पते पर जानकारी की गयी तो शाहीन बानो की माँ सुरैय्या बानो ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व शाहीन ने रसौली निवासी मो. नसीम के साथ प्रेम विवाह कर लिया था तब से मेरे घर से रिश्ता खत्म हो गया था पांच माह पूर्व पता चला था कि शाहीन के लड़की हुई थी जिसकी मृत्यु हो गयी हो गई थी। सुरैय्या बानो ने बताया कि मेरे पति विकलांग है जो कपड़ो की फेरी लगाकर जीवन यापन करते है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: इस व्यापारी संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियों और इकाइयों में फेरबदल की तैयारी

संबंधित समाचार