बरेली: आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से कुछ भी संभव- देवमूर्ति
बरेली,अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को एक दिवसीय टेक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें टेकटॉक, सर्किट्रिक्स, डिकोड द हिडेन, स्नैपशॉट, रिंग द बेल, कॉफी क्लैच, वेबॉप्स, लाइन फॉलोवर आदि के माध्यम से टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई। इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा आयोजित टेक उत्सव का उद्घाटन एसआरएमएस …
बरेली,अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को एक दिवसीय टेक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें टेकटॉक, सर्किट्रिक्स, डिकोड द हिडेन, स्नैपशॉट, रिंग द बेल, कॉफी क्लैच, वेबॉप्स, लाइन फॉलोवर आदि के माध्यम से टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई।
इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा आयोजित टेक उत्सव का उद्घाटन एसआरएमएस के चेयरमैन देवमूर्ति और सचिव आदित्य मूर्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर चेयरमैन देवमूर्ति ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो सालों से टेक उत्सव आयोजित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में छिपी उनकी प्रतिभा निखारते हैं।
काॅलेज नामचीन कंपनियों को अपने यहां प्लेसमेंट के लिए बुलाता है। मगर चयनित होना या न होना किसी भी विद्यार्थी के आत्मविश्वास पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज के समय में कुछ भी संभव है। कोरोना काल में जब सबकुछ बंद था। तब भी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सारे काम सुचारू ढंग से चलते रहे। संस्था सचिव आदित्य मूर्ति ने कहा कि। टेक्नोलॉजी ने जिस प्रकार हर क्षेत्र में विकास किया है वो अद्भुत है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से लेकर खेती तक हर काम मशीनों से किया जा सकता है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा, डीन एकेडमिक सीईटी डा. प्रभाकर गुप्ता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डा. एएस यादव, डीएसडब्लू कपिल भूषण, डा. अनुज कुमार, टायरो क्लब प्रेसिडेंट रौनक तिवारी, कोऑर्डिनेटर सदफ कासिम, प्रतीक गोयल और समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
