कानपुर: झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो साथियों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। रमईपुर जहानाबाद मार्ग पर मनियापुर गांव के पास शनिवार को झाड़ियों से एक युवक का शव मिला। युवक के परिजनों ने दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गोपालपुर गांव निवासी प्रवीन प्रजापति का 24 वर्षीय अविवाहित बेटा सुजीत साउंड सर्विस लगाने का काम करता था। पिता प्रवीन ने बताया कि शुक्रवार को …

कानपुर। रमईपुर जहानाबाद मार्ग पर मनियापुर गांव के पास शनिवार को झाड़ियों से एक युवक का शव मिला। युवक के परिजनों ने दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गोपालपुर गांव निवासी प्रवीन प्रजापति का 24 वर्षीय अविवाहित बेटा सुजीत साउंड सर्विस लगाने का काम करता था। पिता प्रवीन ने बताया कि शुक्रवार को दौलतपुर गांव में आयोजित एक भागवत कथा में सुजीत का साउंड लगा था।

सुजीत, सुभाष और रंजीत एकसाथ काम करते थे। देर रात सुजीत अपने घर पर खाना खाकर लेटा था। कुछ देर बाद उसके साथी रंजीत और सुभाष ने उससे दौलतपुर चलने को कहा। वह बाइक लेकर दौलतपुर चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सुजीत का शव रमईपुर – जहानाबाद मार्ग स्थित मनियापुर गैस गोदाम के पास झाड़ियों में मिला। बाइक रोड किनारे पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुजीत के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। साढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला संदिग्ध लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी…राजकुमार सिह, थानाध्यक्ष।

संबंधित समाचार