अंधविरोध ही विपक्ष की राजनीतिक विचारधारा : प्रधानमंत्री मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का अंधविरोध ही विपक्ष की राजनीतिक विचारधारा बन गई है। कोरोना जैसी महामारी और यूक्रेन संकट के समय भी सकारात्मक भूमिका निभाने की बजाय विपक्षी दलों ने सिर्फ अपनी नकारात्मक सोच का परिचय दिया है। इनकी इस मनोदशा को जनता भलीभांति …

वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का अंधविरोध ही विपक्ष की राजनीतिक विचारधारा बन गई है। कोरोना जैसी महामारी और यूक्रेन संकट के समय भी सकारात्मक भूमिका निभाने की बजाय विपक्षी दलों ने सिर्फ अपनी नकारात्मक सोच का परिचय दिया है। इनकी इस मनोदशा को जनता भलीभांति समझ चुकी है। इसलिए चुनाव दर चुनाव इन दलों का दायरा सिमटता जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब संकट आता है तब गांवों में हर कोई गिले शिकवे भुलाकर एकजुट हो जाता है, लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती है तो ये घोर परिवारवादी इसमें भी राजनीतिक हित तलाशते रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने चुनौतियों को अवसर में बदलने के देशवासियों के संकल्प को दोहराते हुए कहा, 21वीं सदी का तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां और अभूतपूर्व संकट लेकर आया है। लेकिन, भारत ने तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को हम अवसर में बदलेंगे। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है, आप सभी का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद गरीब को पक्के घर, गैस कनेक्शन और रोजगार देने का अभियान और तेज होगा।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में फिर बनने जा रही भाजपा सरकार : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार