बरेली: अधिवक्ता और दरोगा में विवाद, कोतवाल ने समझौता कराया
नवाबगंज,अमृत विचार। नवाबगंज बार के पूर्व सचिव अशफीर् लाल पशु प्रेमी हैं। वह निराश्रित गायों को चारा खिलाने के साथ ही निराश्रित पशुओं की सेवा करते हैं। इसी शौक के चलते शनिवार को बवाल हाो गया। नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा और अधिवक्ता आमने सामने आ गए। इस दौरान दरोगा ने अधिवक्ता का मोबाइल छीनने …
नवाबगंज,अमृत विचार। नवाबगंज बार के पूर्व सचिव अशफीर् लाल पशु प्रेमी हैं। वह निराश्रित गायों को चारा खिलाने के साथ ही निराश्रित पशुओं की सेवा करते हैं। इसी शौक के चलते शनिवार को बवाल हाो गया। नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा और अधिवक्ता आमने सामने आ गए। इस दौरान दरोगा ने अधिवक्ता का मोबाइल छीनने के साथ ही थाने से लौटा दिया।
पूर्व सचिव के साथ हुई अभद्रता से आक्रोशित अधिवक्ता बार एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ थाने पहुंचे और कोतवाल का घेराव कर लिया। वह दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद फजीहत से बचने को दरोगा ने जहां भूल से गलती होना स्वीकारा तो कोतवाल ने भी हस्ताक्षेप कर मामला शांत करा दिया।
शुक्रवार शाम तहसील परिसर में एक कार सवार ने कुत्ते के बच्चे को कुचल दिया था। जिसका वीडियो बनाकर शिकायत करने अधिवक्ता अशर्फी लाल कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि कोतवाली में मौजूद एक दरोगा ने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनका मोबाइल भी छीन लिया और भविष्य में कोतवाली न आने की चेतावनी देते हुए भगा दिया।
इसकी जानकारी होने पर संगठन के अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी व सचिव महेन्द्र पाल के साथ वीरेन्द्र पाल, प्रिया शंकर, रविन्द्र पाल, ओमेन्द्र देव, राजीव गंगवार, संजीव गंगवार, मेवाराम गंगवार, कालीचरन गंगवार, अनिल दिवाकर, उपेन्द्र पाल, शेखर गंगवार, अशोक कुमार गंगवार, ज्वाला प्रसाद गंगवार व छेदालाल आदि अधिवक्ता कोतवाली जा धमके और दरोगा पर कार्रवाई किए जाने की बात पर अड़ गए।
बताया जा रहा है कि दरोग से कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि साथ अधिवक्ता कोतवाली में ही हंगामा करने लगे। उनको काफी मनाने की कोशिश लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। इस पर कोतवाल ने हस्ताक्षेप किया और दरोगा को बुलाया। जिसके बाद दरोगा ने आगे इस तरह की गलती फिर नहीं होने की बात कही। जिस पर शांत होकर सभी लौट गए।
ये भी पढ़ें-
बरेली: शेर, तेंदुए के साथ अब कुत्तों पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा
