बिजनौर: मिट्टी की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। शहर के बाईपास रोड स्थित जय भीम पेट्रोल पंप पर टैंक की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढ़ांग व दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के तहेरे भाई ने …

बिजनौर,अमृत विचार। शहर के बाईपास रोड स्थित जय भीम पेट्रोल पंप पर टैंक की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढ़ांग व दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के तहेरे भाई ने पेट्रोल पंप स्वामी व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली शहर के बाईपास मार्ग पर जय भीम के नाम से पेट्रोल पंप है। जहां पर पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा टैंक निर्माण के लिए अख्तर नामक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को टैंक निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था। शाम को अचानक खुदाई करते हुए टैंक की दीवार व ढांग गिर गई।

इससे खुदाई कर रहे तीन मजदूर दीपक (22) पुत्र नौबहार निवासी ग्राम सालमाबाद, अश्वनी कुमार पुत्र भीकम निवासी ग्राम सालमाबाद व गोलू पुत्र राकेश निवासी ग्राम गोपालपुर थाना भौजीपुरा जनपद बरेली मिट्टी में दब गए। घटना से ठेकेदार व पेट्रोल पंप स्टॉफ में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्वनी व गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक दीपक के तहरे भाई बबलू सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम सालमाबाद ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप स्वामी व ठेकेदार पर लापरवाही बरतने समेत अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है ।

ये भी पढ़ें-

बरेली: घर लौटे छात्र बोले- हजारों किलोमीटर दूर हो रही थी बमबारी

संबंधित समाचार