बरेली: एक माह बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। चौकीदार को पीटने वाले 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले साजन कुमार ने बताया कि वह 6 फरवरी की दोपहर रामबहादुर के ऑफिस के बाहर चौकीदारी कर रहे थे। इसी बीच वहां मठ लक्ष्मीपुर के रहने वाले सोनू कश्यप, लालता प्रसाद, …

बरेली,अमृत विचार। चौकीदार को पीटने वाले 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले साजन कुमार ने बताया कि वह 6 फरवरी की दोपहर रामबहादुर के ऑफिस के बाहर चौकीदारी कर रहे थे।

इसी बीच वहां मठ लक्ष्मीपुर के रहने वाले सोनू कश्यप, लालता प्रसाद, भगवान दास, हरिओम, रामकिशोर समेत 20 लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने साजन कुमार को पीटा और जाति सूचक शब्द कहकर गालियां दीं। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। चौकीदार साजन की शिकायत पर पुलिस ने एक माह बाद मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महिला का सम्मान ही नारी सशक्तिकरण है

संबंधित समाचार