बुलंदशहर: जेल में मनाया गया बच्चे का बर्थडे, जेल अधीक्षक ने कारावास का बदला माहौल
बुलंदशहर। जिले के जेल में एक मासूम बच्चे के जन्मदिन की तालियों से शहनाई बजी तो पूरा कारावास का माहौल ही बदल गया। जेल में जन्मदिन के बधाई गीत गाए गए। महिला बंदियों ने हर्ष के साथ डांस किया। बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में कई अधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने जमकर गीत …
बुलंदशहर। जिले के जेल में एक मासूम बच्चे के जन्मदिन की तालियों से शहनाई बजी तो पूरा कारावास का माहौल ही बदल गया। जेल में जन्मदिन के बधाई गीत गाए गए। महिला बंदियों ने हर्ष के साथ डांस किया। बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में कई अधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने जमकर गीत गाए, धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।
बच्चे के पहले जन्मदिन पर जेल प्रशासन ने केक काटा। जन्मदिन पर जेल में मसती का माहौल बना। एक साल के अमन के जुड़वा भाई का जेल में निधन हो चुका है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के प्रयास से बालक का जन्मदिन मनाया गया।
जेल में आपसी सौहार्द का भाव बना रहे
जेल अधीक्षक ने कारावास का मिजाज ही पूरी तरह बदल दिया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कई कैदियों की देखभाल का पूरा ध्यान रखा गया है। अधीक्षक ने कहा कि जेल में ऐसा माहौल पैदा किया जा रहा है कि जैसे जेल में आपसी सौहार्द का भाव बना रहे। उन्होंने आगे बताया कि जेल में माहौल और अधिक अच्छा बनाने के लिए और भी अधिक अच्छे प्रयास किए जाएंगे।
पढ़ें-लखनऊ: सैरपुर इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
