लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने की यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आज रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रदेश में वापस लौटे 50 छात्रों से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। इन सभी ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास को जमकर सराहा। बता दें कि ये …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आज रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रदेश में वापस लौटे 50 छात्रों से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। इन सभी ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास को जमकर सराहा। बता दें कि ये छात्र बलिया, गोरखपुर, शाहजहांपुर, कानपुर लखनऊ समेत कई जगहों के रहने वाले हैं। असल में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और भारत सरकार वहां फंसे लोगों को निकाल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से उनकी सकुशल स्वदेश वापसी के अनुभव को भी जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।
भारत सरकार का दावा है कि जब तक वहां पर एक भी भारतीय रहेगा, ऑपरेशन गंगा जारी रहेगा। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार वहां पर फंसे लोगों भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है और अब तक हजारों की संख्या में लोगों से भारत वापस ला चुकी हैं। वहां से वापस आने वालों में बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के भी कई निवासी है।
यह भी पढ़ें:-पिछले 28 दिनों में विश्वभर में 2.61 लाख लोगों की कोरोना से हुई मौत
