कानपुर: जमीनी विवाद के चलते भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमरेश त्रिपाठी की जमीनी विवाद के चलते पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पाकर हजारों की संख्या में घटनास्थल पर भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए। तनाव इस कदर बढ़ा …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमरेश त्रिपाठी की जमीनी विवाद के चलते पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पाकर हजारों की संख्या में घटनास्थल पर भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए। तनाव इस कदर बढ़ा की हत्या की सूचना पर पहुंची भोगनीपुर थाने की पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कई थानों के पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रण में करने के तमाम प्रयास किए गए।
बता दें कि अमरेश त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष की ट्रस्ट की जमीन पर हुए कब्जे के विवाद को लेकर बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी का कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां कस्बे में एक ट्रस्ट की जमीन पर पाल समाज के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसे लेकर देर रात विवाद इतना बढ़ गया की बातों से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। मामूली कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: सातवें चरण के चुनाव के लिए जिले के पांच स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
