जल्द शुरू होगी ‘हीरामंडी’ की शूटिंग, जिसे 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे संजय लीला भंसाली
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हीरामंडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। ‘हीरामंडी’ भंसाली का …
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हीरामंडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में रिलीज हुई है।
इस फिल्म के बाद संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। ‘हीरामंडी’ भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वह पिछले 12 सालों से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वेबसीरीज में प्यार, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति के हर पहलू को दिखाया जाएगा, भंसाली इसे अपने अब तक के करियर का मील का पत्थर मानते हैं।
बताया जा रहा है कि महिलाओं पर केंद्रित इस आठ ऐपिसोड वाली इस सीरीज में बॉलीवुड की 18 अभिनेत्री काम करती नजर आएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि हीरांमंडी वेबसीरीज को भंसाली और विभु पुरी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान वेश्याओं और उनके पैसे वाले ग्राहकों की लाइफ पर आधारित है।
