IND vs PAK: गोद में बेटी लेकर मैच खेलने स्टेडियम पहुंचीं पाकिस्तानी कप्तान, वायरल हुई तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारतीय महिला टीम ने अपना आगाज कर दिया है। दोनों टीम ने अपना पहला मैच एकदूसरे के खिलाफ रविवार (6 मार्च) को खेला है। इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैंस का दिल …

नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारतीय महिला टीम ने अपना आगाज कर दिया है। दोनों टीम ने अपना पहला मैच एकदूसरे के खिलाफ रविवार (6 मार्च) को खेला है। इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई बिस्माह मारूफ की तारीफ कर रहा है।

बता दें कि मैच खेलने के लिए बिस्माह अपनी सात महीने की बेटी को गोद में लेकर स्टेडियम पहुंची थीं। बेटी लाल रंग के कपड़ों में बेहद क्यूट लग रही है।

बिस्माह की बेटी के साथ वाली तस्वीर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आईसीसी ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ पाकिस्तान की कप्तान भारत के खिलाफ मुकाबले को तैयार। इस पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए बिस्माह के जोश और जुनून की तारीफ भी की है।

बिस्माह की बेटी

एक यूजर ने लिखा- बेहतरीन फोटो, यह दिखाती है कि एक महिला कुछ भी कर सकती है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में बेहद खूबसूरत और ताकतवर तस्वीर! उन्हें इससे और शक्ति मिलेगी! एक पाकिस्तानी फैन ने लिखा- हमें हमारी महिलाओं पर गर्व है।

Image

बिस्माह ने अब तक पाकिस्तान टीम के लिए 108 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 2602 और टी20 में 2225 रन बनाए हैं। हालांकि, वह अब तक किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा सकीं, लेकिन वनडे में 99 रन पर आउट होकर शतक से चूक गई थीं।

30 साल की बिस्माह मारूफ स्पिन ऑलराउंडर हैं। बिस्माह की शादी अबरार अहमद से 28 नवंबर 2018 को हुई थी। अबरार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने पिछले साल ही 30 अगस्त को बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद वह कुछ महीने क्रिकेट से भी दूर रही थीं। अब वह अपनी बेटी के साथ नजर आईं हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जलवा, पाकिस्तान को 107 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

संबंधित समाचार