लखनऊ: एनसीसी की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल हुए 1804 कैडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, सीतापुर और रायबरेली जिलों में आयोजित की गयी जिसमें जल, थल और नभ सेना के कुल 1804 कैडेट ने हिस्सा लिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट की अंतिम परीक्षा होती है जो एनसीसी में तीन वर्ष …

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, सीतापुर और रायबरेली जिलों में आयोजित की गयी जिसमें जल, थल और नभ सेना के कुल 1804 कैडेट ने हिस्सा लिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट की अंतिम परीक्षा होती है जो एनसीसी में तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद लेनी होती है।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर के नेतृत्व में तीन परीक्षा केन्द्रों लखनऊ, रायबरेली और सीतापुर में कुल 1804 आर्मी, नेवी, और एयर फोर्स के कैडेट इस परीक्षा में सम्मिलित हुये। लखनऊ में परीक्षा केन्द्र लखनऊ पब्लिक स्कूल में 1332 कैडेट, रायबरेली में 289 कैडेट जबकि सीतापुर में 183 कैडेट परीक्षा में सम्मिलित हुये।

उन्होंने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल में कुल 60 क्लास रूम में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हर कक्षा सीसीटीवी से कवर किया गया था। इन सीसीटीवी का लाइव फीड, उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ को किया गया। ऐसा बंदोबस्त यूपी में एनसीसी परीक्षाओं में पहली बार किया गया था।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जनता को किया जागरूक

संबंधित समाचार