Lock UPP: पत्नी के मिसकैरेज को लेकर करणवीर ने किया बड़ा खुलासा, सुनाई यह दर्दभरी दास्तां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स हर दिन नए खुलासे करते रहते हैं। अब टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने पत्नी टीवी अभिनेत्री तीजे सिद्धू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि तीजे सिद्धू का मिसकैरेज हो गया था। उस समय अभिनेता और उनकी पत्नी …

मुंबई। बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स हर दिन नए खुलासे करते रहते हैं। अब टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने पत्नी टीवी अभिनेत्री तीजे सिद्धू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि तीजे सिद्धू का मिसकैरेज हो गया था। उस समय अभिनेता और उनकी पत्नी भावनात्मरूप से काफी टूट गए थे। उनका यह मिसकैरेज तीसरी बेटी के जन्म से पहले हुआ था।

इस बात का खुलासा करणवीर वोहरा ने लॉक अप में मेंटल हेल्थ टास्क के दौरान बात करते हुए किया। दरअसल शो में निशा रावल अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए पति करण मेहरा के साथ हुए विवाद के बारे में बताती हैं। उनकी इस बाद को सुनने के बाद करणवीर वोहरा बाथरूम से जाकर जोर-जोर से रोने लगते हैं। फिर वह निशा रावल के पास आते हैं उन्हें लगे लगाते हुए अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हैं।

करणवीर वोहरा कहते हैं, ‘जिया से पहले हमने कोविड के दौरान अपना बच्चा खो दिया था। हम किसी को बताने से बहुत डर रहे थे क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि लोग कहें, ‘अरे यार ये क्या हो गया, कैसे हो गया, क्यों हो गया। शायद हम खुद को लोगों की बातों से बचा रहे थे। हमें अपने परिवार, रिश्तेदारों से भी झूठ बोलना पड़ा था। जब हम मेंटल हेल्थ की बात करें तो इसकी शुरुआत घर से ही होती है।’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘घरवाले कुछ बोलते हैं, शायद उनका मतलब वह नहीं होता होगा। जबकि वह चिंता करते हैं इस वजह से बोलते हैं। उनके (पत्नी तीजे सिद्धू) परिवार को नहीं पता था, मेरे परिवार को नहीं पता था। उस वक्त हमें लगा कि हम भावनात्मक तौर पर टूट गए गए थे। हमें अपने घर से मेंटल हेल्थ की शुरुआत करनी चाहिए। बाइपोलर होना, ट्रांसवुमन होना या चीजों को खो देना यह सब जिंदगी का हिस्सा है।’

इसके अलावा करणवीर वोहरा ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में और भी ढेर सारी बातें की हैं। बात करें लॉक अप की तो लॉक अप में अभी फिलहाल 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। 27 फरवरी को कंगना रनोट के इस शो का आगाज हुआ है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवाया गया था। इन कंटेस्टेंट्स को 10 हफ्ते के लिए लॉक कर दिया जाएगा और उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए लड़ना होगा। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24×7 लाइवस्ट्रीम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-यू्क्रेन संकट: सोमवार को 1,500 से अधिक भारतीय आठ उड़ानों से लौटेंगे अपने वतन

संबंधित समाचार