हल्द्वानी: दुकान के बाहर खड़े टेंपो में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान के बाहर खड़े एक टेंपो में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। रविवार को बरेली रोड में गांधी स्कूल के पास श्री राम ऑटोमोबाइल्स एंड रिपेयरिंग सेंटर की दुकान के बाहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान के बाहर खड़े एक टेंपो में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
रविवार को बरेली रोड में गांधी स्कूल के पास श्री राम ऑटोमोबाइल्स एंड रिपेयरिंग सेंटर की दुकान के बाहर खड़े टेंपो संख्या यूके04टीए-8413 में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पानी व अन्य माध्यमों से आग पर काबू पाया ,लेकिन तब तक टेंपो जल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री राम ऑटोमोबाइल्स के बगल में एक बिल्डिंग की दुकान है जहां से चिंगारी उठने की संभावना जताई जा रही है। चिंगारी से एलपीजी टेंपो में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

संबंधित समाचार