हरदोई: 84 कोसी परिक्रमा के पड़ाव में श्रद्धालु के नोचे गए कुंडल, लुटेरा गिरफ्तार
हरदोई। 84 कोसीय परिक्रमा के पड़ाव के दौरान भजन-पूजन कर रही अलीगढ़ की महिला श्रद्धालु के कानों के कुंडल नोचे जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां मौजूद भीड़ ने एक लुटेरे को दबोच कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसका साथी मौका …
हरदोई। 84 कोसीय परिक्रमा के पड़ाव के दौरान भजन-पूजन कर रही अलीगढ़ की महिला श्रद्धालु के कानों के कुंडल नोचे जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां मौजूद भीड़ ने एक लुटेरे को दबोच कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसका साथी मौका मिलते ही वहां से भाग निकला।
बताते है कि अलीगढ़ ज़िले की रहने वाली अंगूरी देवी रविवार को 84 कोसीय परिक्रमा के पड़ाव उमरारी गिरधरपुर में कुछ महिलाओं के साथ भजन-पूजन कर रही थी। इसी बीच कुछ लुटेरे वहां पहुंचे। मौका पाते ही शातिर लुटेरे अंगूरी देवी के कान से उसके कुंडल नोच कर भागने लगे। महिला का शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को दौड़ा कर पकड़ लिया गया है। जबकि उसका साथी भाग निकला।
इसके बाद लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पकड़े गए लुटेरे को वहां पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस में एसएचओ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार लुटेरे को भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें; लखनऊ: स्वास्थ्य महानिदेशालय के आदेश को सीएमओ कार्यालय ने नहीं माना! पत्र वायरल होते ही मचा हड़कंप
