शाहजहांपुर: शव-ए-बारात, जुमा और होली को लेकर एसपी गंभीर, थाना स्तर पर होगा होमवर्क
शाहजहांपुर, अमृत विचार। होली वाले दिन ही जुमा और शव-ए-बारात है। एसपी एस.आनंद ने रंगों के पर्व और इबादत की रात शब-ए-बारात पर शांति और सद्भाव को लेकर थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में होमवर्क कर लें। कच्ची शराब पर पाबंदी …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। होली वाले दिन ही जुमा और शव-ए-बारात है। एसपी एस.आनंद ने रंगों के पर्व और इबादत की रात शब-ए-बारात पर शांति और सद्भाव को लेकर थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में होमवर्क कर लें। कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने और अराजकतत्वों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाएं। साथ ही ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर 10 मार्च को मतगणना के बाद विजय जुलूस आदि न निकालने का आहवान किया।
एसपी एस. आनंद ने पुलिस लाइंस सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण व चुनाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गए। एसपी ने दो टूक कहा कि 10 मार्च को मतगणना परिणाम आने के बाद किसी भी थाना क्षेत्र में विजय जुलूस नहीं निकाला जाना चाहिए। एसपी ने प्रधानों के साथ बैठक कर उनसे भी विजय जुलूस न निकालने की अपील की। साथ ही त्योहार पर शांति सद्भाव बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। एसपी ने कहा कि गांव में चुनावो के लेकर गुटबाजी, रंजिश, तनाव को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।
इसके अलावा सभी थानों पर चुनाव रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर की समस्त सूचनाओं का संज्ञान लें। अपूर्ण होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कहा कि पूर्व में जिन लोगों को 107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत पाबंद व्यक्तियों किया गया है। यदि वे उल्लंघन करते मिलें तो 116 (3) अथवा 122 crpc के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि मतगणना के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतें और छोटी से छोटी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करें ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व शांति व्यवस्था के लिए नियमित रूप से बीट में भ्रमण/पैदल गश्त करें और जनसामान्य से वार्ता भी करें। एसपी ने क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
