रायबरेली: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, आधा दर्जन लोग घायल
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के शिवा का पुरवा गांव में रविवार को अपराह्न बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठियाँ चलीं। धारदार हथियारों से भी प्रहार हुये। घटना में दोनो पक्षों की पाँच महिलायें शामिल हैं। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रात करीब आठ बजे …
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के शिवा का पुरवा गांव में रविवार को अपराह्न बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठियाँ चलीं। धारदार हथियारों से भी प्रहार हुये। घटना में दोनो पक्षों की पाँच महिलायें शामिल हैं। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रात करीब आठ बजे दोनो पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है।
गाँव शिवा का पुरवा मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण लोधी और विश्वनाथ के परिजनों के बीच बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। स्वर्गीय सत्यनारायण की पुत्री अनीता ने थाने पर तहरीर देते हुये बताया कि उसके घर के सामने एक बंजर भूखण्ड है जिस पर उसके पिता कई वर्ष से काबिज हैं। गाँव के नीशू लोधी व हीरालाल आदि कब्जा करना चाहते हैं।
इसी रंजिश में रविवार को दोपहर गाँव शिवा का पुरवा के ही रहने वाले नीशू लोधी अपने साथियों हीरालाल व जीतू लोधी के साथ एक राय होकर मौके पर आये। नीशू के साथ गाँव पूरे लाल जी, मजरे बेलहनी, थाना डलमऊ निवासी उसका रिश्तेदार सुरेश लोधी भी था।
इन सभी ने दरवाजे खड़ी उसकी माँ कलावती पर हमला बोल दिया। माँ की चीख पुकार पर अनीता व उसकी बहन संगीता बचाने निकली तो धारदार हथियारों और लाठी-डन्डों से लैस हमलावरों ने दोनो बहनों को भी पीटा। घटना में कलावती, संगीता और अनीता बुरी तरह घायल हो गईं।
इसी घटना के सन्दर्भ में विश्वनाथ की पत्नी उर्मिला ने अमरदेव, अनीता, संगीता व कलावती पत्नी सत्यनारायण के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उर्मिला का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसके दरवाजे आकर विवाद किया और मारपीट की जिसमे रानी पत्नी शिवकुमार, सीमा पत्नी अन्नू व ममता पत्नी संतलाल घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
जहाँ अनीता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन कलावती व संगीता को गंभीर चोटों की वजह से भर्ती कर लिया गया है। घटना के सन्दर्भ मे दोनो पक्षों का मुकदमा एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: प्रत्याशी की जीत को लेकर हुई बहस में पति ने पत्नी को पीटा, हालत गंभीर
