बरेली: कार्रवाई से इंकार कर युवक का शव ले गए परिवार वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला सिपाही के शादी से इंकार करने पर बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जहर खाकर जान देने के मामले में मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। परिजनों के प्रार्थनापत्र पर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है। बुलंदशहर के डिवाई थाना क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। महिला सिपाही के शादी से इंकार करने पर बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जहर खाकर जान देने के मामले में मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। परिजनों के प्रार्थनापत्र पर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है।

बुलंदशहर के डिवाई थाना क्षेत्र के गांव गोसमी निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसके भाई शीशपाल का एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही उसके घर के सामने रहती है। पुलिस में नौकरी लगने से पहले उसे शीशपाल ट्यूशन पढ़ाता था। महिला सिपाही को तैनाती बरेली में मिली। इस बीच महिला सिपाही को दूसरी नौकरी दिल्ली पुलिस में मिल गई। महिला सिपाही से शादी करने के लिए शीशपाल पहले भी कई बार बरेली आया था।

शनिवार को महिला सिपाही ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे आहत होकर शीशपाल ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। इसलिए वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह का कहना है कि युवक के परिवार के सदस्यों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। वे शव लेकर बुलंदशहर चले गए।

संबंधित समाचार