बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
सीबीगंज। युवती को निकाह करने का झांसा देकर इज्जतनगर इलाके का एक युवक छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शनिवार को युवक उसे अपने गांव ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को पीटकर निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के …
सीबीगंज। युवती को निकाह करने का झांसा देकर इज्जतनगर इलाके का एक युवक छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शनिवार को युवक उसे अपने गांव ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को पीटकर निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीबीगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया है कि उसे निकाह करने का झांसा देकर इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी मोहसिन छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। उसने निकाह के लिए दबाव बनाया तो शनिवार की रात उसे मोहसिन अपने गांव ले गया और दुष्कर्म किया और मारपीट कर सुनसान जगह पर छोड़कर चला गया। युवती किसी तरह देर रात अपने घर पहुंची। रविवार को युवती सीबीगंज थाने पहुंची और आरोपी मोहसिन के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।
उधर, पूरे दिन आरोपी युवक पक्ष की ओर से युवती पर फैसले के लिए दबाव बनाता रहा। इसके बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम आरोपी मोहसिन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजा जाएगा।
– ओपी गौतम, प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज
