बरेली: आज सीडब्लूसी के हवाले की जाएगी बच्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट चौराहे के पास मिली मिली नवजात बच्ची के उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया है। जिसके बाद उसे आज जिला अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद सीडब्लूसी के हवाले कर दिया जाएगा। सेटेलाइट चौराहे से शाहजहांपुर रोड पर गुरुवार को झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली थी। मौके पर पहुंचे …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट चौराहे के पास मिली मिली नवजात बच्ची के उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया है। जिसके बाद उसे आज जिला अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद सीडब्लूसी के हवाले कर दिया जाएगा।

सेटेलाइट चौराहे से शाहजहांपुर रोड पर गुरुवार को झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली थी। मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, महिला कांस्टेबल विनीता, अंजू और चालक धर्मेंद्र ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।बच्ची को फेंकने वालो को कोई सुराग नहीं लगा है। शुरुआत में बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मगर अब वह पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं बच्ची को गोद लेने के लिए जिला अस्पताल में भी कई लोग पहुंचे।

मगर चाइल्ड लाइन की टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बच्ची को गोद लेने के लिए कहा। जिसके बाद वह लोग निराश होकर वापस लौट आए। चाइल्ड लाइन के काउंसलर सौरभ गंगवार ने बताया कि रविवार को सीडब्लूसी कार्यालय बंद होने से बच्ची की अस्पताल से छुट्टी नहीं हो सकी। अब सोमवार को उसकी अस्पताल से छु्ट्टी कराने के बाद सीडब्लूसी के हवाले किया जाएगा। इस संंबंध में जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले बच्ची को भर्ती किया गया था। इस दौरान बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब बच्ची की हालत में काफी सुधार है।

संबंधित समाचार