बहराइच: कश्मीरी बेर की खेती के लिए समीर को प्रदेश में मिला पहला स्थान, नकदी देकर किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल विकासखंड के किसानों ने एक बार फिर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। कश्मीरी बेर की खेती के लिए समीर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं बेर एप्पल की खेती के लिए फरीद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिले के जरवल विकास खंड के कस्बा निवासी शमीर …

बहराइच। जरवल विकासखंड के किसानों ने एक बार फिर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। कश्मीरी बेर की खेती के लिए समीर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं बेर एप्पल की खेती के लिए फरीद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।

जिले के जरवल विकास खंड के कस्बा निवासी शमीर कश्मीरी बेर की खेती करते हैं। जबकि गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद फरीद बेर एप्पल की खेती करते हैं। रविवार को राजभवन लखनऊ में प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। साथ ही लागत और पैदावार की जानकारी किसानों से ली। इसके बाद किसानों को सम्मानित किया। अमीर को प्रदेश में पहला, गुलाम मोहम्मद और फरीद को तीसरा स्थान मिला।

राज्यपाल ने प्रथम स्थान पाने वाले समीर को 51 हजार रुपए की नकदी देकर सम्मानित किया। राजभवन में लगे तीन प्रकार के प्रदर्शनी का राज्यपाल ने निरीक्षण किया। साथ ही उद्यान विभाग की ओर से अन्य सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उद्यान सलाहकार आरके वर्मा, किसान और अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें- UP Election 2022: सातवें चरण का मतदान जारी, वाराणसी के मतदाताओं को मिला वोट डालने के लिए आमंत्रण पत्र

संबंधित समाचार