इटावा: ट्रैक्टर मालिक के साथ हुई लूटपाट, पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में ग्वालियर बाईपास पर ट्रैक्टर मालिक को बेहोश कर लुटेरे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। बाईपास पर ट्रैक्टर मालिक बेहोशी की हालत में मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। अभी तक ट्रेक्टर मालिक को होश नहीं आया है। घरवालों ने भरथना थाने में केस दर्ज करा दी है। पुलिस …

इटावा। जिले में ग्वालियर बाईपास पर ट्रैक्टर मालिक को बेहोश कर लुटेरे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। बाईपास पर ट्रैक्टर मालिक बेहोशी की हालत में मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। अभी तक ट्रेक्टर मालिक को होश नहीं आया है। घरवालों ने भरथना थाने में केस दर्ज करा दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में लग गई है।

भरथना के नगला हीरामन के रहने वाले प्रदीप कुमार का पुत्र रामचंद्र किसान हैं। उनके पास ट्रैक्टर ट्राली भी है। कौशल ने कहा कि शनिवार की सुबह सात बजे प्रदीप के घर पर दो अंजान व्यक्ति आए। उन्होंने अछल्दा में भाड़ा ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली बुक की। इसके बाद वो प्रदीप को अपने साथ ले गए। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी ट्रैक्टर ट्राली लूटकर उन्हें बढ़पुरा क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास ग्वालियर बाईपास पर फेंककर भाग गए।

थानाध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल ने कहा कि पीड़ित की तहरीर मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें-UP Election LIVE 2022: सातवें चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक हुई 8.5% वोटिंग

संबंधित समाचार