UP Election 2022: मंत्री रविंद्र जायसवाल मतदान अधिकारी पर उखड़े, ईवीएम खराब होने के कारण करना पड़ा था इंतजार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग …
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
वहीं यूपी सरकार में राज्यमंत्री और वाराणसी उत्तरी से प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल ने अपने परिवार के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मलदहिया में वोट डाला। ईवीएम खराब होने के कारण मंत्री रवींद्र जायसवाल करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद वोट डाल पाए।
मतदान में हुई देरी पर वो उखड़ गए। उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत की। मतदान अधिकारी पर जानबूझकर मशीन को बंद करने का आरोप लगाया है।
मीडिया से बात करते हुए रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां ड्यूटी पर जो अधिकारी है उसने जानबूझकर बदमाशी की। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि ईवीएम में कोई खराबी नहीं है। 40 मिनट से मशीन का मुख्य बटन ऑफ कर रखा था। ये जांच का विषय है। जिलाधिकारी ने कहा है कि चुनाव का समय 40 मिनट बढ़ा दिया जाएगा।
पढ़ें- आगरा: जिले में 17 मार्च को होगा बृज महोत्सव का आयोजन, कृष्ण-बलदाऊ का निकाला जाएगा डोला
