गौतम बुद्ध नगर: सेफ संस्था के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते महिला उन्नति संस्था की ओर से महिला जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें 8 मार्च तक महिला जागरूकता सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन होना है। बता दें, इसी के चलते जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को …

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते महिला उन्नति संस्था की ओर से महिला जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें 8 मार्च तक महिला जागरूकता सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन होना है।

बता दें, इसी के चलते जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए सेफ संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से हिस्सा लिया जिसमें 14 लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से 14 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। काफी लोग उच्च रक्तचाप, शुगर तथा अन्य वजह से रक्तदान नहीं कर पाए।

पढ़ें- बहराइच: एक किलो चरस और चाकू के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार