मेरठ: जिले में दो दिन तक नहीं आएगी बिजली, जानें वजह
मेरठ। जिले में सोमवार और मंगलवार दो दिन एक लाख से ज्यादा आबादी को बिजली के लिए परेशान रहना पड़ेगा। शहर से पांच बिजलीघरों की आपूर्ति को दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। ट्रांसमिशन पर मरम्मत की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी, जिसके चलते गंगानगर से लेकर शहर के बहुत …
मेरठ। जिले में सोमवार और मंगलवार दो दिन एक लाख से ज्यादा आबादी को बिजली के लिए परेशान रहना पड़ेगा। शहर से पांच बिजलीघरों की आपूर्ति को दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। ट्रांसमिशन पर मरम्मत की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी, जिसके चलते गंगानगर से लेकर शहर के बहुत से इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं होगी।
बता दें कि गंगानगर ट्रांसमिशन पर मरम्मत का काम चल रहा है। पीवीवीएनल ने अपने सभी ट्रांसमिशन की मरम्मत शुरू कर दी है। उपकेंद्र से पोषित इन बिजली घ्रों की मरम्मत की वजह दो दिन पांच बिजलीघरों में बिजली नहीं दी जाएगी।
वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 132 केवी मेडिकल ट्रांसमिशन और गंगानगर वन बिजलीघर से सप्लाई दी जाएगी। सुबह 10 बजे शटडाउन किया।
पढ़ें-विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों से हटीं मैरीकॉम, कॉमनवेल्थ गेम्स पर फोकस
