यूक्रेन में फंसे बरेली के 52 छात्र-छात्राएं लौटे अपने घर
बरेली, अमृत विचार। बरेली में अब तक सभी छात्र-छात्राएं यूक्रेन से अपने घर वापस आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 52 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए थे जिनकी अब सकुशल घर वापसी हो चुकी है। बता दें कि एक छात्र आशुतोष के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसके बरेली स्थित घर के बारे …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में अब तक सभी छात्र-छात्राएं यूक्रेन से अपने घर वापस आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 52 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए थे जिनकी अब सकुशल घर वापसी हो चुकी है। बता दें कि एक छात्र आशुतोष के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसके बरेली स्थित घर के बारे में भी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं मिली है।
नायब तहसीलदार लकी सिंह ने बताए पते पर छानबीन की थी पर आशुतोष जैन के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल पाई। न ही उसके परिवार के बारे में कोई पता चला। इधर 2 छात्र जर्मनी चले गए। वह अब वही रहेंगे। इसके अलावा सेजल और दिव्यांश दीक्षित और एक अन्य छात्र कल सुबह फ्लाइट से बरेली पहुंच जाएंगे।
ये बी पढ़ें-
