लखनऊ: सिटी इंटरनेशनल स्कूल में ‘द असीमा चैटर्जी स्टेम’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 200 बालिकाओं ने लिया हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को द असीमा चैटर्जी स्टेम (The Asima Chatterjee STEM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 45 स्कूलों की लगभग 200 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।जिन्होंने साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं के साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग …

लखनऊ। राजधानी के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को द असीमा चैटर्जी स्टेम (The Asima Chatterjee STEM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 45 स्कूलों की लगभग 200 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।जिन्होंने साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं के साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स विषय पर बनाए गए मॉडल लोगों के दैनिक जीवन को काफी आसान बना सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

इस अवसर पर सिटी इंटरनेशनल स्कूल की क्रिएटिव हेड मोहसिना मिर्जा ने बताया कि बालिकाओं के लिए यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में आगे लाना है।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई है।

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉ सुनीता गांधी ने बताया कि साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स विषय की शिक्षा पर सभी लड़कियों को रुचि रखनी चाहिए फिर वह चाहे जिस पृष्ठभूमि की हों। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची सीएसआईआर के प्लांट बायोटेक्नोलॉजी डिवीजन की प्रधान वैज्ञानिक सुनीता सिंह धवन ने छात्रों के साथ औषधीय और सुगंधित पौधों के डीएनए बैंक के अपने अनुभव को साझा किए।

कैंपस के प्रिंसिपल कार्मेल यागनागी ने कहा

मानस सिटी कैंपस के प्रिंसिपल कार्मेल यागनागी ने कहा कि हम महिला और पुरुषों की समानता के सिद्धांत में विश्वास करते हैं, जहां समानता का मतलब समान योग्यता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स शिक्षा के साथ सशक्त बनना चाहिए।

पढ़ें-ब्लैक कलर की ड्रेस में Malaika Arora ने ढाया कहर, ‘छैयां छैयां’ पर किया जबरदस्त डांस

संबंधित समाचार